विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2011

मप्र में स्कूल बस खाई में गिरी, 5 बच्चों की मौत

धार से करीब 33 किमी दूर मांडव के निकट एक स्कूल बस के गहरी खाई में गिरने से कारण पांच बच्चों की मौत हो गई तथा 45 अन्य घायल हो गए।
धार: धार जिला मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल मांडव के निकट रविवार सुबह एक स्कूल बस के गहरी खाई में गिरने से कारण पांच बच्चों की मौत हो गई तथा 45 अन्य घायल हो गए। अनुविभागीय दंडाधिकारी रविन्द्र चौधरी ने बताया कि उज्जैन जिले के खाचरोद के सत्यसिद्धि पब्लिक स्कूल के बच्चे मांडव घूमने आए थे। वे रात में खाचरोद से निकले थे। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उनकी बस अनियंत्रित होकर एक खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच बच्चों की मृत्यु हो गई तथा 45 अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के ग्रामीणों की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया, इनमें से आठ गंभीर रूप से घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
स्कूल बस हादसा, मध्य प्रदेश, धार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com