रतलाम:
मध्य प्रदेश के रतलाम में दूषित ग्लूकोज चढ़ाने से एक ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के परिवार वालों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। परिवार वालों का आरोप है कि ग्लूकोज में फंफूद लगी हुई थी। बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद बच्ची की मां अस्पताल में आई और गुस्से में उसने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की अस्पताल के कांच फोड़ डाले। इस मामले में अस्पताल का कहना है कि दूषित ग्लूकोज की बोतल को तुरंत बदल दिया गया था। पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने ग्लूकोज की दूषित बोतल जब्त कर ली है अब उसे बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मध्य प्रदेश, बच्ची मौत, दूषित ग्लूकोज