विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2018

मॉनसून ने किया पूरे देश को कवर, तय समय से इतने दिन पहले ही पहुंचा

भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा कि मानसून तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है.

मॉनसून ने किया पूरे देश को कवर, तय समय से इतने दिन पहले ही पहुंचा
प्रतीकात्मक फोटो
  • मॉनसून ने किया पूरे देश को कवर
  • तय समय से 17 दिन पहले ही पहुंचा मॉनसून
  • श्रीगंगानगर में मॉनसून 15 जुलाई को पहुंचना था
नई दिल्ली:

भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा कि मानसून तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. मॉनसून पश्चिमी राजस्थान में स्थित देश की आखिरी सीमा चौकी श्रीगंगानगर में पहुंच गया है. श्रीगंगानगर में मॉनसून सामान्यत: 15 जुलाई को पहुंचना था. अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘मॉनसून आज पूरे देश में पहुंच गया.’’ उन्होंने बताया कि मॉनसून को एक जुलाई को पूरे देश में पहुंचना था लेकिन पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने लगी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली सहित कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक, बारिश का दौर शुरू


मोहपात्रा ने बताया कि इस साल पूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं की वजह से अच्छी बारिश के कारण वहां से चलने वाली हवाएं तय समय से पहले ही पूरे देश में बारिश लेकर आई. मानसून के चार महीने का मौसम आम तौर पर एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर को खत्म होता है. इस साल मानसून एक जून के तय समय से तीन दिन पहले ही 29 मई को केरल पहुंच गया. 

VIDEO: मुंबई पहुंचा मॉनसून, भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त​
इससे जून के पहले 15 दिन में पश्चिमी तट पर बारिश हुई. बहरहाल, संक्षिप्त अंतराल के बाद उसने आगे बढ़ना शुरू किया. देश में दक्षिण पश्चिम मानसून से 70 फीसदी बारिश होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon, IMD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com