बीती 31 जनवरी को सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को शनिवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अलीपुर अदालत के एसीजेएम (प्रभारी) मणिकुंतल रॉय ने सीबीआई को मतंग सिंह की हिरासत 11 फरवरी तक के लिए सौंप दी है। सीबीआई ने सात दिन की हिरासत की मांग की थी ।
न्यायाधीश ने बचाव पक्ष के वकील की इस अर्जी को भी मंजूर कर लिया गया कि हिरासत में मतंग को रखे जाने के दौरान उन्हें एक वकील मुहैया कराया जाए।
आरोपी की तरफ से पेश हुए वकील ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कहा कि मतंग सिंह ग्रेड-दो लीवर प्रतिरोपण मरीज हैं और इसलिए उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतंग सिंह की प्रतिरोधक क्षमता का स्तर भी बहुत कम है और उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा जाना उनकी जान के लिए घातक साबित हो सकता है।
वकील ने कहा कि मतंग सिंह जांच एजेंसी के साथ सहयोग कर रहे हैं और उन्हें 31 जनवरी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वह सीबीआई दफ्तर गए थे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मतंग सिंह ने अदालत को बताया कि इस मामले के जांच अधिकारी दिल्ली में उनके घर और अस्पताल गए थे और वह भी उनके स्वास्थ्य को लेकर सहानुभूति व्यक्त कर रहे थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं