उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार के दो पूर्व मंत्रियों समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राज्य मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और दावा किया कि उनके आने से संगठन और मजबूत होगा.
भाजपा मुख्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं सुल्तानपुर जिले में तीन बार विधायक रहे जयनारायण तिवारी और गाजीपुर के पूर्व विधायक एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे विजय मिश्रा, बसपा के वरिष्ठ नेता रहे मनोज दिवाकर, जगदेव कुरील, सेवानिवृत्त आईएएस अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता राम शिरोमणि शुक्ल, उन्नाव के पूर्व बसपा प्रत्याशी धर्मेंद्र पांडेय, अजीतमल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मदन गौतम, अयोध्या के कुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह और लखीमपुर के अखिलेश वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे PM मोदी, AAP नेता ने भी किया बहिष्कार
सदस्यता लेने वाले नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. जयनारायण तिवारी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र के प्रतिनिधि और योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर को सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र को स्मरण करते हुए बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि ''परिवार'' के दरबारियों ने श्रीपति मिश्र को अपमानित किया.
देश प्रदेशः प्रयागराज हत्याकांड को लेकर घिरी योगी सरकार, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं