विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

पश्चिम बंगाल 17 जनवरी को NPR बैठक में हिस्सा नहीं लेगा: ममता बनर्जी

एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार ने 17 जनवरी को NPR पर बैठक बुलाई है. मैं नहीं जाऊंगी और न ही मेरी सरकार का कोई प्रतिनिधि उस बैठक में शामिल होगा.’

पश्चिम बंगाल 17 जनवरी को NPR बैठक में हिस्सा नहीं लेगा: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
  • 17 जनवरी को होने वाली NPR की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा बंगाल
  • ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भी चुनौती दी
  • केन्द्र सरकार के इशारों पर नहीं चलने के लिए राज्य सरकार को ‘बर्खास्त’ करे
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनका राज्य 17 जनवरी को नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा. उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को चुनौती दी कि वह केन्द्र सरकार के इशारों पर नहीं चलने के लिए राज्य सरकार को ‘बर्खास्त' कर दें. बता दें, NPR, संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) का लगातार मुखर विरोध कर रही बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले ही राज्य में एनपीआर को अपडेट (अद्यतन) करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.

एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार ने 17 जनवरी को NPR पर बैठक बुलाई है. मैं नहीं जाऊंगी और न ही मेरी सरकार का कोई प्रतिनिधि उस बैठक में शामिल होगा.' उन्होंने कहा, ‘अगर मैं (बैठक में) शामिल नहीं हुई तो यहां कोलकाता में एक व्यक्ति (राज्यपाल धनखड़) जो केन्द्र सरकार का प्रतिनिधि है, वह कह सकते हैं कि वह मेरी सरकार को बर्खास्त कर रहे हैं. वह ऐसा कर सकते हैं. मुझे इसकी परवाह नहीं है. लेकिन मैं CAA-NPR-NRC को अनुमति नहीं दूंगी.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA Protest, NPR, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com