- कहा, राज्य में तनाव भड़काने की कोशिश में है बीजेपी
- उसकी भलाई लोगों में नहीं, केवल सत्ता हथियाने में है
- BJP के लिए राज्य की सत्ता हासिल करना आसान नहीं होगा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को "बुरी ताकत" और देश में "सबसे बड़ी महामारी" करार दिया है. सोमवार को उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए राज्य में "तनाव भड़काने" की कोशिश कर रही है.तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि बीजेपी की दिलचस्पी लोगों की भलाई में नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता हासिल करने में है. उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर आपके सामने कोविड-19, डेंगू है और दूसरी तरफ आपके सामने सबसे बड़ी महामारी बीजेपी है. यह एक बुरी ताकत है. बंगाल में, यदि आप राजनीति में हैं, तो आपको कुछ मानदंडों का पालन करना होगा जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं.''
ममता जी, हम पूछना चाहते हैं आपके प्रदेश में विरोध करने का अधिकार है या नहीं: रविशंकर प्रसाद
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
ममता ने अपनी पार्टी के मुखपत्र जागो बांग्ला'' द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "बीजेपी को इससे मतलब नहीं है कि लोग मृत हैं या जीवित. उनकी दिलचस्पी सिर्फ सत्ता हासिल करने में है. मैं उनसे कहना चाहती हूं, यह आसान नहीं होगा."उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से कोविड-19 दिशानिर्देशों (Covid-19 Guidelines) का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘कई राज्यों में, प्रशासन ने या तो इस साल के समारोह को रद्द कर दिया है या इसे सिर्फ एक या दो (स्थानों) तक सीमित कर दिया है.'
ममता बनर्जी के ऑफिस की ओर जा रहे BJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बंगाल की सीएम ने 'इस मौके पर ''जागो बांग्ला'' के विशेष संस्करण का विमोचन किया. उन्होंने ''सृष्टि'' नामक एक संगीत एल्बम को भी जारी किया. इसमें सात गाने हैं, जिन्हें ममता ने लिखा है.
देश में कम हो रहे हैं कोरोना के नए मामले, लेकिन अभी भी चिंता
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं