- धरने पर बैठीं सीएम ममता बनर्जी
- बीजेपी पर लगाया डराने का आरोप
- कहा- बीजेपी के गुंडे डरा-धमका रहे
पीएम मोदी (Narendra Modi) के शपथ ग्रहण समारोह में जो नेता शामिल नहीं हुए, उनमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मुख्य रूप से शामिल हैं. पहले वह समारोह में शामिल होने के लिए तैयार थीं लेकिन जब बीजेपी ने उन पर राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया तो उन्होंने समारोह में जाने से मना कर दिया और दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच वह पश्चिम बंगाल में धरना देते हुए दिखाई दीं. धरने पर बैठीं ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'तुम अपनी संस्कृति से काम करो, हमें अपनी संस्कृति से काम करने दो.' उन्होंने आरोप लगाया, 'बीजेपी के गुंडे उनकी पार्टी के लोगों को डरा-धमका रहे हैं.' बता दें कि पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से इस बार बीजेपी ने 18 सीटें जीतकर बंगाल में अपनी जमीन मजबूत कर ली वहीं टीएमसी ने 22 सीटें जीतीं. टीएमसी को 43.7 फीसदी वोट मिले और बीजेपी को 40.6 फीसदी वोट मिले. बीजेपी का वोट प्रतिशत टीएमसी के वोट प्रतिशत से ज्यादा रहा. जिसके बाद से टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का शपथग्रहण : पश्चिम बंगाल में हिंसा के दौरान मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजन दिल्ली पहुंचे
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी ने पश्चिम बंगाल के 54 ऐसे परिवारों को बुलाया जिनके घर के सदस्य राजनीतिक हिंसा का शिकार हो गए. कोलकाता से दिल्ली आए यह लोग पश्चिम बंगाल सरकार की पृष्ठभूमि पर काफी असर डालेंगे.
Video: रवीश की रिपोर्ट: धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया डराने का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं