विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2011

भंवरी मामला : विधायक मलखान ने दी सीबीआई को धमकी

मलखान सिंह का भाई पारसराम विश्नोई इस मामले में गिरफ्तार है। मलखान सिंह पर आरोप है कि उसने सीबीआई के इंस्पेक्टर को फोन पर धमकी दी।
जयपुर: भंवरी देवी मामले में कांग्रेस विधायक मलखान सिंह पर सीबीआई को धमकाने का आरोप लगा है। मलखान सिंह का भाई पारसराम विश्नोई इस मामले में गिरफ्तार है। मलखान सिंह पर आरोप है कि उसने सीबीआई के इंस्पेक्टर को फोन पर धमकी दी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक उसे मलखान सिंह के नाम से एक फोन आया। उस शख्स ने सीबीआई के इंस्पेक्टर को पारसराम को गिरफ्तार करने पर धमकाया। इस फोन के बाद सीबीआई के इंस्पेक्टर ने पुलिस कमिश्नर को इसकी रिपोर्ट दे दी, जिसके बाद डीसीपी ने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भंवरी मामला, मलखान सिंह, सीबीआई, महिपाल मदेरणा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com