चेन्नई में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग, 230 यात्री थे सवार

चेन्नई में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग, 230 यात्री थे सवार

प्रतीकात्मक चित्र

चेन्नई:

चेन्नई हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह मलेशिया जाने वाले एक विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसकी इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 230 यात्री सवार थे।

हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जाने वाले मलेशियाई एयरलाइंस के विमान में कुछ खराबी आ जाने के कारण सुबह इसे उतारना पड़ा। विमान का यहां उतरना पहले से तय नहीं था। उन्होंने बताया कि बाद में खराबी ठीक हो जाने के बाद विमान ने उड़ान भरी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com