विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

Maharashtra Election Results: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को दिलाई 50:50 फॉर्मूले की याद, बोले- अमित शाह...

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह समय 50:50 फॉर्मूले को लागू करने का है.

Also Read in
Maharashtra Election Results: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को दिलाई 50:50 फॉर्मूले की याद, बोले- अमित शाह...
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)
  • शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिया बड़ा बयान
  • बोले, 50:50 फॉर्मूले को लागू करने का सही समय
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद आया बयान
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र (Maharashtra Assembly Election Results 2019) में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 157 सीटों पर आगे चल रही हैं. वहीं, कांग्रेस एनसीपी गठबंधन 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह समय 50:50 फॉर्मूले को लागू करने का है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जब मेरे घर आये थे, तभी हमलोग इस फॉर्मूले पर पहुंचे थे. आपको बता दें कि इन चुनावों में ठाकरे परिवार से पहली बार आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) चुनाव मैदान में उतरे थे. चुनावी राजनीति में पदार्पण करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुंबई में वरली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की.

महाराष्ट्र-हरियाणा में BJP आगे पर प्रदेश अध्यक्ष ही रह गए पीछे, जानें किस पार्टी के उम्मीदवार ने पछाड़ा

29 वर्षीय आदित्य ठाकरे ने राकांपा के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी सुरेश माने को 70,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया. चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आदित्य ठाकरे ने कई रोडशो किए थे और पैदल मार्च निकाले थे. उन्होंने आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने तथा मुंबई की नाइटलाइफ जैसे मुद्दे उठाए थे. युवा शिवसेना नेता ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को ‘‘विकास का मॉडल'' बनाना चाहते हैं. उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में गैर-मराठी मतदाताओं तक भी पहुंच बनायी थी.  

VIDEO: Election Results 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चल रहे हैं पीछे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Aditya Thackeray, Assemblyelections2019, Maharashtra Assembly Election Result 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com