Maharashtra Coronavirus Updates: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस से 15 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं, अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आकंड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 9,211 नए मामले सामने आए और इस दौरान 298 लोगों की मौत हो गई. वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,00,651 पहुंच गया और इससे जान गंवाने वालों का आंकड़ा 14,463 हो गया है. राज्य में अभी 1,46,129 एक्टिव मामले हैं और 2,39,755 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में रिकवरी रेट 59.84% हो गया है.
298 deaths and 9,211 new #COVID19 cases reported in the state today. The total number of positive cases is now 4,00,651 including 2,39,755 recovered cases, 1,46,129 active cases and 14,463 deaths. Recovery rate in the state is at 59.84%: Maharashtra Health Department pic.twitter.com/rnGWCkIXaA
— ANI (@ANI) July 29, 2020
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इस बीच 1 अगस्त से शुरू हो रहे अनलॉक3 (Unlock3) के लिए गृह मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं. सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, स्कूल और कॉलेजों को फिलहाल बंद रखा जाएगा. साथ ही साथ सिनेमाघरों को भी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है. इसके साथ-साथ नाइट कर्फ्यू को हटा दिया गया है. वहीं, जिम और योगा को 5 अगस्त से खोलने अनुमति दी गई है.
Unlock3 को लेकर दिशानिर्देश जारी, नाइट कर्फ्यू हटा- स्कूल-कॉलेज फिलहाल रहेंगे बंद
उधर, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 48,513 नए केस आए हैं, वहीं 768 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 15,31,669 हो गई है. वहीं अब तक 34,193 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. देश में अब तक इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी 10 लाख के आस-पास पहुंच रही है. अब तक इस बीमारी से 9,88,029 लोग ठीक हो चुके हैं.
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कोरोना संक्रमित CM शिवराज सिंह को किया फोन, हालचाल जाने
देश में रिकवरी रेट फिलहाल 64.50 फीसदी चल रहा है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 11.86% चल रहा है. यानी कि जितने भी सैंपल की टेस्टिंग हो रही है, उनमें से 11.86 फीसदी सैंपल पॉजिटिव निकल रहे हैं.
VIDEO: मुंबई : सीरो सर्वे में 40% संक्रमित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं