मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के लेटर बम के बाद मचे सियासी भूचाल के बीच मंगलवार को मुंबई पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. मुंबई पुलिस पर लगे दाग को मिटाने के उद्देश्य से पीएसआई, एपीआई और पुलिस निरीक्षक स्तर के 86 अफसरों का तबादला किया गया है. इस पर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने नाराजगी जताई है.
एक वीडियो संदेश जारी कर राम कदम ने कहा, "रातों रात 86 पुलिस अफ़सरों का तबादला किया गया. जिनका कोई दोष नहीं है, उन्हें भी हटाया गया, लेकिन जो दोषी नेता मंत्री हैं.. वे कब हटेंगे ? खुद की गलतियां दूसरे पर थोपकर वसूली सरकार अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती ? जिम्मेदार नेता मंत्री कब हटेंगे? "
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इस तबादले का सबसे ज्यादा असर क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) पर पड़ा है, जहां सचिन वाजे की पोस्टिंग थी. इस विभाग से 65 अफसरों को बदला गया है. ये अफसर कई सालों से इसी विभाग में डटे थे. CIU के एपीआई रियाजुद्दीन काजी को सशस्त्र बल में भेज दिया गया है. काजी सचिन वाजे के जूनियर थे और NIA ने उनसे कई दिनों तक पूछताछ की थी.
राज्य में हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का मामला उजागर होने के बाद से सियासी हलचलें तेज हैं. मुंबई पुलिस के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार तबादले किए गए हैं. ट्रांसफर किए गए अफसरों में से कई ऐसे भी शामिल हैं जो बड़े-बड़े माफियाओं और तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं