विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

बीजेपी नेता चलती बस में महिला को 'किस' करते कैमरे में हुआ कैद, रेप के आरोप में गिरफ्तार

चलती बस में महिला के साथ किस करने की तस्वीरें वायरल होने के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया है.

बीजेपी नेता चलती बस में महिला को 'किस' करते कैमरे में हुआ कैद, रेप के आरोप में गिरफ्तार
बीजेपी नेता ने सरेआम बस में की अश्लील हरकतें...
  • बीजेपी नेता पर लगाया गया है रेप का आरोप
  • मामला 27 जून का है
  • महिला ने बीजेपी नेता पर शादी और नौकरी के झांसे का आरोप लगाया
मुंबई: चलती बस में महिला के साथ 'किस' करने की तस्वीरें वायरल होने के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया है. वह सार्वजनिक बस में एक महिला के साथ किस करते हुए कैमरे में कैद हुए थे. बीजेपी नेता रवींद्र बावंथाडे पर रेप का आरोप है. किसी अन्य यात्री द्वारा वीडियो बनाए जाने और फिर उसके सामने आने के बाद पीड़ित महिला ने कहा कि उसके साथ 27 जून को जबरदस्ती की गई. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. महिला ने बीजेपी नेता पर नौकरी और शादी का झांसा देने का आरोप लगाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- मामला गड़चिरौली जिले के चंद्रपुर का है. तस्वीरों में बीजेपी नेता एक महिला को किस करते दिखाई दे रहा है. बस में और भी यात्री सवार हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है. महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी के नेता इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचते दिखाई दे रहे हैं.
लेखक के बारे में
img
वंदना वर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Bawanthade, Filmed Kissing Woman, Caught Molesting, BJP Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com