विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2011

लोस-रास की कार्यवाही 7 दिसंबर तक के लिए स्थगित

संसद में एफडीआई के मामले में आज भी हंगामा हुआ जिसके कारण राज्यसभा और लोकसभा को 7 तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
New Delhi: संसद में एफडीआई के मामले में आज भी हंगामा हुआ जिसके कारण राज्यसभा और लोकसभा को 7 तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। संसद के शीतकालीन सत्र का यह दूसरा हफ्ता है जब हंगामे की वजह से संसद नहीं चल सकी। संसद में गुरुवार को हंगामे का आठवां दिन रहा। इस बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके जैसी सहयोगी पार्टियों को ये बात समझाने में जुटे रहे कि रिटेल सेक्टर में एफडीआई को मंजूरी देश के लिए कितना फायदेमंद है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह यह है कि सरकार में होने के बावजूद रिटेल में एफडीआई को हरी झंडी मिलने की खबर उसे अखबारों से मिली। इस पर मरहम लगाते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया है आगे से ऐसे बड़े नीतिगत फैसलों से पहले सहयोगी दलों से सलाह ली जाएगी। दरअसल, सरकार इस बात का भरोसा चाहती है कि अगर संसद में वोटिंग की नौबत आती है तो कम से कम अपनों का साथ हासिल रहे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकसभा, राज्यसभा, स्थगित
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com