विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2018

BJP को मिला नया दफ्तर, पीएम मोदी ने कहा- हमारी पार्टी राष्‍ट्र भक्ति के लिए प्रतिबद्ध है

सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभिन्न दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से अन्यत्र ले जाने के निर्देश के बाद भाजपा ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी.

BJP को मिला नया दफ्तर, पीएम मोदी ने कहा- हमारी पार्टी राष्‍ट्र भक्ति के लिए प्रतिबद्ध है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पीएम मोदी ने पिछले साल अगस्त में नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी
  • मुम्बई की एक प्रमुख आर्किटैक्ट कंपनी ने मुख्यालय का डिजायन तैयार किया है.
  • नये मुख्यालय में आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस तीन भवन हैं
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित नए पार्टी मुख्‍यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सुषमा स्‍वराज, पीयूष गोयल, लालकृष्‍ण आडवाणी समेत शीर्ष पार्टी नेता मौजूद थे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अमित भाई और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं कि समय सीमा में कार्यालय का निर्माण हुआ. उन्‍होंने कहा कि यह काम बजट की व्‍यवस्‍था से नहीं होता. यह तब होता है जब सपना हो और काम करने का जज्‍बा हो तब जाकर यह काम समय पर पूरे होते हैं. उन्‍होंने कहा कि इसके लिए टीम स्प्रिट होनी चाहिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन टोली ने इस काम को बखूबी निभाया है. उन्‍होंने कहा कि जनसंघ और बीजेपी के नेता आजादी के बाद सभी प्रमुख जन आंदोलनों में सबसे आगे रहे. हमारी पार्टी राष्‍ट्र भक्ति के लिए प्रतिबद्घ है. 
 
pm narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए पार्टी मुख्‍यालय का उद्घाटन करते हुए  

PNB घोटाला : बीजेपी का जवाबी हमला, कहा- कांग्रेस झूठ फैला रही है, घोटाला UPA के समय हुआ

इससे पहले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि देखने में यह छोटा कार्यक्रम है लेकिन बीजेपी के लिए बड़ा दिन है. उन्‍होंने कहा कि इस मुख्‍यालय के लिए कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है. यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की कार्यकारिणी और वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए बैठक हो सकती है. 

पार्टी का नया कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभिन्न दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से अन्यत्र ले जाने के निर्देश के बाद भाजपा ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. उन्‍होंने कहा कि यह नया मुख्यालय अत्याधुनिक हाईटेक सुविधा से लेस है. आधुनिक आईटी सेल का इंफ्रास्ट्रक्चर विद्यमान है. एक अलग सोशल मीडिया और मीडिया का सेक्शन बनाया है. 

पीएनबी घोटाले में चौतरफा घिरी बीजेपी ने राहुल गांधी और 'गीतांजलि जेम्स' के रिश्ते पर उठाए सवाल

भाजपा के अपना मुख्यालय अन्यत्र ले जाने से अन्य दलों पर भी ऐसा ही करने का दबाव पड़ सकता है क्योंकि उनमें से करीब करीब सभी दल दशकों से लुटियन जोन के बंगलों में अपना कार्यालय चला रहे हैं. भाजपा का कार्यालय अशोक रोड पर था, जबकि कांग्रेस का मुख्यालय अकबर रोड पर है. ये दोनों परिसर सरकारी निवासों के पूल का हिस्सा हैं.

पीएम मोदी और अमित शाह ने पिछले साल अगस्त में नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी और मुम्बई की एक प्रमुख आर्किटैक्ट कंपनी ने उसका डिजायन तैयार किया है. पार्टी के नये मुख्यालय में आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस तीन भवन हैं ताकि पार्टी पदाधिकारी समय पर ही राज्यों एवं स्थानीय स्तरों पर अपने समकक्षों के साथ पार्टी कामकाज पर समन्वय कायम कर सकें.

VIDEO: बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्र ने खुद साफ किया सरकारी स्कूल का शौचालय
अमित शाह ने 2014 में पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभाला था तब से वह सभी राज्यों एवं जिलों में पार्टी के अपने स्वामित्व वाले कार्यालयों के लिए जुटे हुए हैं और इस दिशा में तेजी से काम चला. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Amit Shah, BJP New Headquarters, BJP, Deen Dayal Upadhyaya Marg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com