बिहार : आसमानी बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा

बिहार : आसमानी बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा

प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना/गया:

बिहार के गया जिले में मंगलवार को बिजली गिरने से सात व्यक्तियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गया जिले के बेला पुलिस थानाक्षेत्र के चाखंड में शाम में बिजली गिरने से सात व्यक्तियों की मौत हो गई। गया से जिलाधिकारी कुमार रवि के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बिजली गिरने की घटना में छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

बिजली मूसलाधार बारिश के दौरान गिरी क्योंकि पीड़ित खुले में फंसे हुए थे। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कुमार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का निर्देश दिया है।

वहीं पड़ोस के नवादा जिले से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से पर्यटन स्थल काकोलत के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com