विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

राज्यसभा में बीजेपी नेता ने पेश किया निजी विधेयक, सांसदों की विदेश यात्राओं की जानकारी देने के लिए बने कानून

राव ने राज्यसभा में जन प्रतिनिधि (संशोधन) विधेयक नाम से एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया, जिसमें कहा गया है कि जन प्रतिनिधि होने के नाते सांसदों को अपनी निजी यात्राओं समेत विदेश की अपनी यात्राओं के बारे में जानकारी देनी चाहिए. 

राज्यसभा में बीजेपी नेता ने पेश किया निजी विधेयक, सांसदों की विदेश यात्राओं की जानकारी देने के लिए बने कानून
बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने राज्यसभा में एक निजी विधेयक पेश किया
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘गोपनीय'' विदेशी यात्राओं को लेकर बीजेपी द्वारा अक्सर उन्हें निशाना बनाए जाने के बीच बीजेपी सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने राज्यसभा में एक निजी विधेयक पेश किया सांसदों के लिए उनकी विदेश यात्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रावधान किया गया है. राव ने राज्यसभा में जन प्रतिनिधि (संशोधन) विधेयक नाम से एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया, जिसमें कहा गया है कि जन प्रतिनिधि होने के नाते सांसदों को अपनी निजी यात्राओं समेत विदेश की अपनी यात्राओं के बारे में जानकारी देनी चाहिए. 

कानपुर के डॉक्टर ने बीजेपी दफ्तर में क्यों चलाया जूता, 14 कर्मचारियों के सुसाइड का क्या है मामला

विधेयक में कहा गया है कि किसी अन्य देश की सरकार या विदेशी संस्था की ओर से किसी भी प्रकार की मेहमाननवाजी के लाभ की सांसद को राज्यसभा के सभापति या लोकसभा अध्यक्ष को जानकारी देनी चाहिए. हालांकि ऐसा बहुत कम होता है कि संसद के दोनों सदनों में कोई निजी विधेयक पारित हो. 

पीएम मोदी का संबोधन नोटबंदी के समर्थन पर लोगों को धन्यवाद का अपना तरीका : भाजपा

लेकिन जब यह विधेयक पर चर्चा के लिए उच्च सदन में आयेगा तो भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल जाएगा क्योंकि सत्तारूढ़ दल राहुल गांधी की विदेश की ‘‘गोपनीय'' यात्राओं को लेकर अक्सर उन पर निशाना साधता रहा है. 

Video: सिख नरसंहार पर मनमोहन सिंह का बयान, पूर्व पीएम नरसिम्हाराव पर फोड़ा ठीकरा?

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GVL Narsimha Rao, Private Bill In Rajya Sabha, Foreign Visits Of MPs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com