विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाए केंद्र सरकार : ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि जुलाई 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने का निर्देश दिया था लेकिन सरकार ने कोई पहल नहीं की

मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाए केंद्र सरकार : ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मॉब लिंचिंग रोकने के लिए कानून बनाना जरूरी हो गया है.
  • कहा- हिंदुस्तानियों की जान जा रही है, चाहे मजहब किसी का कुछ भी हो
  • सरकार क्यों नहीं कानून बना रही है? इतना खौफ क्यों है?
  • जब कानून बनेगा, कार्रवाई होगी, तब लोगों में खौफ पैदा होगा
नई दिल्ली:

हैदराबाद से लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की है कि देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एक नया कानून बनना चाहिए. एनडीटीवी से खास बातचीत में ओवैसी ने यह बात कही.

ओवैसी ने कहा कि जुलाई 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने देश में मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने का निर्देश दिया था लेकिन भारत सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है.

ओवैसी ने कहा, " सरकार क्यों नहीं कानून बना रही है? इतना खौफ क्यों है? किसको बचाना चाह रहे हैं आप? हिंदुस्तानियों की जान जा रही है, चाहे मजहब किसी का कुछ भी हो...मारने वाले समझ रहे हैं कि उन्हें किसी का डर नहीं है. जब नया कानून बनेगा, लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी तब लोगों में खौफ पैदा होगा. अभी कोई खौफ नहीं है."  

महाराष्ट्र : औरंगाबाद में युवक को पीटा, जबरन लगवाया 'जय श्रीराम' का नारा

ओवैसी ने कहा कि जिन राज्यों में मॉब लिंचिंग की ज़्यादा घटनाएं हुई हैं वहां इस तरह का कानून बनाना बेहद ज़रूरी हो गया है.

VIDEO : सुप्रीम कोर्ट का 2018 का आदेश लागू हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Mob Lynching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com