विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2017

अरविंद केजरीवाल से राम जेठमलानी के फीस मांगने के मुद्दे पर बोले लालू प्रसाद यादव, चाचा के पास पैसे की कमी नहीं है

अरविंद केजरीवाल से राम जेठमलानी के फीस मांगने के मुद्दे पर बोले लालू प्रसाद यादव, चाचा के पास पैसे की कमी नहीं है
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव...
  • केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि का केस
  • अरविंद केजरीवाल के बयानों के बाद दायर किया था केस
  • राम जेठमलानी बने केजरीवाल के वकील
नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि के केस में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी द्वारा फीस मांगें जाने के बाद उठे विवाद में अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी कूद पड़े हैं. एएनआई के अनुसार लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राम जेठमलानी के पास काफी पैसा है. उन्हें यह केस फ्री में लड़ना चाहिए. लालू ने कहा, 'ठीक है उनको पैसा की क्या कमी है चाचा को, हमारा जितना केस है हम लोगों से तो एक पैसा नहीं लिया. जानकारी के लिए बता दें कि राम जेठमलानी इस समय राज्यसभा  सांसद हैं और वह भी बिहार के कोटे हैं और उन्हें राजद ने ही राज्यसभा पहुंचाया है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के मानहानि के मामले में देश के जाने माने वकील राम जेठमलानी को वकील रखने और उनकी फीस दिल्ली सरकार से देने के लिए आदेश के सार्वजनिक हो जाने के बाद दिल्ली बीजेपी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है.

2015 के इस केस में यह सारा प्रकरण अब खुला है जब राम जेठमलानी ने अरविंद केजरीवाल से बतौर मुख्यमंत्री इस केस में अपनी वकालत की फीस मांगी है. उन्होंने करीब 3.86 करोड़ रुपये की फीस की मांग की है. इस मामले में अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली सरकार ने राम जेठमलानी  को फीस देने की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन अब मामला मीडिया में गया है और इससे जुड़े कुछ विवाद भी सार्वजनिक हो गए हैं  जिससे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री गोपाल राय पर कुछ प्रश्न उठ रहे हैं.

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर अरविंद केजरीवाल कई डीडीसीए को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे. केजरीवाल के इन आरोपों के बाद अरुण जेटली ने इस मामले में निजी तौर पर केजरीवाल उनपर हमला करने वालों से अपने बयान वापस लेने के लिए कहा और माफी मांगने के लिए कहा. ऐसा न करने पर अरुण जेटली ने इन लोगों पर मानहानि का केस दर्ज करने की बात कही थी. अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा ऐसा नहीं करने पर जेटली ने केजरीवाल समेत पार्टी के छह नेताओं पर 10 करोड़ रुपये मानहानि का केस दर्ज किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Ram Jethmalani, Arun Jaitley, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com