कोलकाता फ्लाईओवर हादसा : निर्माण करने वाली कंपनी के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया

कोलकाता फ्लाईओवर हादसा : निर्माण करने वाली कंपनी के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया

फ्लाईओवर हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 80 से अधिक घायल हुए थे।

कोलकाता:

कोलकाता फ्लाईओवर हादसा मामले में एक और शीर्ष अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी IVRCL के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट रंजीत भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है।

31 मार्च को फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा गिरने के बाद से भट्टाचार्य बीमार हो गए थे और उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उन्‍हें लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस के हेडक्वार्टर ले जाया गया। गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस फ्लाईओवर गिरने के कारणों की जांच कर रही है। इस  हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फ्लाईओवर हादसा मामले में पुलिस ने अब तक IVRCL के आठ अधिकारियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 307 और 120 B के तहत गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोमवार को जांच टीम ने प्रोजेक्ट मैनेजर तन्मय सिल को गिरफ्तार किया था। IVRCLके ऑफिस की भी तलाशी में कई कागजात भी जब्त किए गए थे।