विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2015

केरल : वॉशिंग मशीन में बच्चा फेंकने वाले की तलाश

केरल : वॉशिंग मशीन में बच्चा फेंकने वाले की तलाश
प्रतीकात्मक फोटो
कोझिकोड: केरल में वॉशिंग मशीन के अंदर 20 दिन के बच्चे को फेंके जाने की घटना की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर बच्चे को वाशिंग मशीन में किसने फेंका। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक बच्चा वॉशिंग मशीन में मिला और अपुष्ट खबरों के मुताबिक बच्चे को उसकी मां ने ही फेंका है, जिसकी पुष्टि की जानी बाकी है।

कोदुवल्ली सर्कल के पुलिस निरीक्षक प्रेमजीत शनिवार को आईएनएस को बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। प्रेमजीत ने कहा, 'हम बहुत सावधानी से चल रहे हैं। अभी मैं यह कह सकता हूं कि हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।'

बच्चे की मां की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को वॉशिंग मशीन में देखा। बच्चे की मां हसना ने पड़ोसियों को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। उसने उसके चेहरे पर पाउडर छिड़का और बच्चे को वॉशिंग मशीन में डाल दिया। पुलित अज्ञात व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश और महिला से पूछताछ में जुटी है।

दरअसल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला के बयान में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। कुछ मीडिया रपट के अनुसार इसके लिए महिला ही जिम्मेदार है। प्रेमजीत ने कहा, 'मीडिया किसी भी निष्कर्ष पर पहुंच सकता है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते। हमारी जांच जारी है अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।' वर्तमान में बच्चा अस्पताल में भर्ती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
केरल : वॉशिंग मशीन में बच्चा फेंकने वाले की तलाश
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com