विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2020

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, एक आतंकवादी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एक बार फिर भिड़ंत हुई जिसमें जवानों ने एक आंतकवादी को मार गिराया.

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, एक आतंकवादी भी ढेर
पुलवामा में एकआतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद (फाइल फोटो)
पुलवामा:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एक बार फिर भिड़ंत हुई जिसमें जवानों ने एक आंतकवादी को मार गिराया तो वहीं सेना का एक जवान भी शहीद हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है. अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के कामराजीपोरा गांव के एक बाग में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तड़के तलाश अभियान चलाया गया.

अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी कश्मीर में क्यों बनी है अशांति?

अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया.

कश्मीर में हाईवे पर आईईडी की गई नष्ट, सुरक्षा बलों को निशाना बनाना चाहते थे आतंकी

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और कुछ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था. 

इनपुट भाषा से भी

Video: कश्मीर में CRPF पर आतंकी हमले में पुलिस ने बचाई 3 साल के मासूम की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Encounter In Pulwama, Soldier Martyred
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com