New Delhi:
गुजरात में 2004 में हुए इशरत जहां मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने शनिवार को 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज किए। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल द्वारा 15 दिसम्बर को मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद जांच एजेंसी ने नई प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी 20 पुलिसकर्मियों पर हत्या और साक्ष्य को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। गुजरात हाईकोर्ट ने 1 दिसम्बर को सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह मामले की आगे की जांच को संभाले। गौरतलब है कि 19 वर्षीय इशरत, जावेद शेख उर्फ प्राणेश पिल्लै, अमजद अली राणा और जीशान जौहर को अहमदाबाद में एक फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया था। यह निर्देश ऐसे समय में आया है, जब हाईकोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल पिछले महीने इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि पुलिस ने मुठभेड़ का नाटक किया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इशरत जहां, गुजरात, फर्जी मुठभेड़, पुलिसकर्मी