कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों पर निर्णय के लिए यहां पार्टी की चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की. हालांकि बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति को ज्यादा नोटिस किया गया. एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी के कार्यालय ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं हुए, क्योंकि राहुल चुनाव समिति के सदस्य नहीं हैं. इससे पहले भी राहुल गांधी पार्टी की कई बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने 12 सितंबर की बैठक में भाग नहीं लिया, जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की थी। बैठक में कई तरह के निर्णय लिए गए और देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई.
सोनिया गांधी की अध्यक्षता में चल रही कांग्रेस की अहम बैठक में आखिर क्यों नहीं गए राहुल गांधी
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बैठक पार्टी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाई के अध्यक्षों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के लिए थी, लेकिन इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता ए.के.एंटनी शामिल हुए थे. जब राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो, पार्टी नेता आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि बैठक केवल पार्टी महासचिवों और राज्य प्रभारियों के लिए थी. कयासों पर रोक लगाने के लिए पार्टी ने राहुल गांधी की गतिविधियों की सूची जारी की, जोकि कांग्रेस कार्यकारी समिति(सीडब्ल्यूसी) के सदस्य हैं। वह 10 अगस्त के सीडब्ल्यूसी बैठक में शामिल हुए थे और अनुच्छेद 370 को हटाने पर चर्चा के लिए आयोजित सीडब्ल्यूसी की बैठक में भी वह उपस्थित थे. उन्होंने विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीनगर जाने की कोशिश की थी.
सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही फॉर्म में आए दिग्विजय सिंह
इसके अलावा उन्होंने केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा किया और वहां की बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों को चिट्ठी लिखी. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपनी तरफ से कहा था कि गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी अध्यक्ष नहीं बनेगा, लेकिन तीन महीनों बाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए. हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि वह दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 'पदयात्रा' में शामिल होंगे. पार्टी ने इस अवसर पर पूरे देश में 'पदयात्रा' निकालने की योजना बनाई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं