विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2011

अग्नि-1 मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण

भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि-1 मिसाइल का सेना के प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण किया।
Bhubaneswar: भारत ने गुरुवार को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम और 700 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली अपनी अग्नि-1 मिसाइल का सेना के प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया, देश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली ठोस प्रणोदक से संचालित एकल चरण मिसाइल को सुबह करीब नौ बजकर 25 मिनट पर एकीकृत परीक्षण स्थल के प्रक्षेपण पैड..4 से एक मोबाइल लॉन्चर के जरिए दागा गया। परीक्षण को सफल करार देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसने मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अग्नि-1, मिसाइल परीक्षण, सफल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com