विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2011

बेंगलुरु : IISc पर हमले में छह को उम्रकैद

2005 में बेंगलुरु के विज्ञान संस्थान पर हुए हमले में लश्कर के छह आतंकियों को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
बेंगलुरु: 2005 में बेंगलुरु के विज्ञान संस्थान पर हुए हमले में लश्कर के छह आतंकियों को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। शनिवार को कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया था। पिछले पांच साल से ये सभी कर्नाटक की जेल में बंद हैं। इन दोषियों पर अबु हमजा और शहाबुद्दीन को मदद पहुंचाने का आरोप साबित हुआ। अबु हमजा ने ही संस्थान पर स्वचालित हथियार से गोली चलाई थीं। इस हमले में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विज्ञान संस्थान पर हमला, बेंगलुरु, उम्रकैद, लश्कर आतंकी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com