विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2016

हैदराबाद : 10 साल की बच्ची की कथित रूप से रेप के बाद हत्या, कल ही जेल से छूटा है आरोपी

Also Read in
हैदराबाद : 10 साल की बच्ची की कथित रूप से रेप के बाद हत्या, कल ही जेल से छूटा है आरोपी
नई दिल्ली: हैदराबाद के बोल्लाराम इलाके में एक 10 साल की बच्ची से रेप और फिर हत्या का मामला सामने आया है। मामले के जांच अधिकारी महेश्वर ने एनडीटीवी को बताया कि बच्ची का शव सिकंदाबाद कैनटोनमेंट एरिया में रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमले के निशान पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बच्ची शनिवार को करीब 3.30 बजे से लापता थी और उसके माता-पिता की ओर से बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट अलवल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। यह इलाका साइबराबाद पुलिस के कार्य क्षेत्र में आता है।

सीसीटीवी फुटेज को देखकर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि एक आदमी कल्लू कम्पाउंड इलाके में स्थित शराब की दुकान के पास से बच्ची को लेकर जाता हुआ दिखा था। पुलिस का आधी रात के करीब किसी ने शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी।

पुलिस इस मामले में उस शख्स 30 वर्षीय शख्स की तलाश कर रही है जो एक दिन पहले ही सांगा रेड्डी जेल से एक साल कैद की सजा काटकर छूटा है। पुलिस ने रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर गांधी अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तेलंगाना, हैदराबाद, रेप, बच्ची से रेप, बच्ची की हत्या, Telangana, Hyderabad, Rape, Girl Rape, Girl Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com