विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

दिल्ली, यूपी, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, NDRF की 89 टीमें हाई अलर्ट पर

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर सहित 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी चेतावनी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 89 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

दिल्ली, यूपी, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, NDRF की 89 टीमें हाई अलर्ट पर
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर सहित 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी चेतावनी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 89 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.  एनडीआरएफ की ओर से आज बताया गया कि इन राज्यों में बारिश के दौरान बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में 45 टीमों को तैनात कर दिया गया है. बाढ़ की आपदा के दौरान किसी भी संभावित स्थिति से निपटने में सक्षम और विशेष प्रशिक्षण प्राप्त राहत एवं बचाव कर्मियों को इन टीमों में शामिल किया गया है.

Weather Report : इस हफ्ते चिलचिलाती धूप या सुहाना मौसम, जानें क्या रहेगा आपके राज्य का हाल

इनमें से सर्वाधिक असम में 12 टीमें, बिहार में सात, गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में चार चार तथा अरुणाचल प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में तीन तीन टीमें भेजी गयी है. दिल्ली और पंजाब में दो दो एवं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में एक एक टीम भेजी गयी है. एनडीआरएफ की इन टीमों ने असम सहित अन्य राज्यों में बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से अब तक 13550 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है. साथ ही इन इलाकों में स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ मिलकर स्कूल तथा अन्य स्थानों पर बाढ़ की स्थिति से निपटने के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.

Weather Report : आज देश के कई हिस्सों में है भारी बारिश का अनुमान, जानिये आपके प्रदेश का क्या रहेगा हाल

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने आज से लेकर नौ जुलाई तक कोंकण एवं गोवा में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की. जबकि मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मराठवाड़ा क्षेत्र, तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय और भीतरी इलाकों एवं पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कनार्टक में कुछ स्थानों पर तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है. 

उत्तर प्रदेश में आज तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, जानें इस सप्ताह देश के इन हिस्सों में क्या है मौसम का हाल

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक आंशिक बादल छाये रहने के बाद नौ और दस जुलाई को गरज-बरस के साथ बारिश की बौछारें मौसम को खुशगवार बनायेंगी. विभाग ने 11 जुलाई को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तूफान और तेज बारिश की आशंका जतायी है. इस बीच आगामी 11 जुलाई तक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद आठ जुलाई को यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. इसके बाद मानसून की सक्रियता में बढ़ोतरी का दौर शुरु होने पर नौ तारीख से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इसके 11 जुलाई को 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.

VIDEO: ख़राब मौसम पर भारी आस्था, अमरनाथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain, Heavy Rain Warning, Heavy Rain, Heavy Rain Alert, Heavy Rain In Delhi, Thunderstorm Alert In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com