विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2021

प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद CM मनोहरलाल खट्टर ने रद्द की किसान बैठक

बीजेपी शासित हरियाणा ने पिछले साल नवंबर में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उसने पंजाब से दिल्ली आ रहे किसानों को रास्ते से रोकने का फैसला किया था और उन पर बल प्रयोग किया था.

सैकड़ों किसान कैमला गांव के आसपास जमा हो चुके हैं. पुलिस से झड़प के बाद ये सभी किसान फिलहाल गांवों और खेत खलिहानों की ओर चले गए हैं
  • हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस ने की पानी की बौछार
  • सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसान
  • किसानों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए, हालात तनावपूर्ण
करनाल:

हरियाणा (Haryana) के करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी (BJP)  की तरफ से बुलाई गई किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) रैली में किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने गांव का दौरा रद्द कर दिया है. मुख्यमंत्री खट्टर को इस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करना था. उनका विरोध करने के लिए वहां हजारों किसान इकट्ठा हो गए थे. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने. पुलिस ने उग्र किसानों पर ठंडे पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे हैं. इससे वहां स्थिति तवानपूर्ण बनी हुई है.

सैकड़ों किसान आसपास के इलाके से वहां जमा हो चुके हैं. पुलिस से झड़प के बाद ये सभी किसान फिलहाल गांवों और खेत खलिहानों की ओर चले गए हैं. वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

जब CM मनोहर खट्टर को लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए किसान और हरियाणा का एक पूरा गांव

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बीच सीएम खट्टर पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "मा. मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए. अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए. संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए."

बीजेपी शासित हरियाणा ने पिछले साल नवंबर में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उसने पंजाब से दिल्ली आ रहे किसानों को रास्ते से रोकने का फैसला किया था और उन पर बल प्रयोग किया था. तब भी कुछ दिनों तक किसानों के साथ पुलिस की झड़प, बैरिकेडिंग, बैरिकेड्स तोड़ने, किसानों पर आंसू गैस और पानी की बौछार की रिपोर्ट और वीडियो फुटेज सामने आए थे.

"अब भी वक्त है मोदी जी, अन्नदाता का..." : कृषि कानूनों को लेकर PM पर बरसे राहुल गांधी

हालांकि, भारी आलोचना के बाद, केंद्र सरकार ने तीन नए कृषि कानूनों के बारे में "गलत धारणा" को दूर करने के किसानों से बड़े स्तर पर संवाद करने की योजना बनाई है. पीएम मोदी खुद इस तरह के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं. सीएम खट्टर भी किसानों से संवाद कर कृषि कानूनों पर स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं. खट्टर पहले भी कह चुके हैं कि एमएसपी नहीं हटाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, CM Manohar Lal Khattar, Karnal, Kisan Maha Panchayat, Farmers Protest, Water Cannons On Farmers, Tear Gas On Farmers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com