Gujarat Coronavirus Updates: गुजरात में बुधवार को कोविड-19 (COVID-19) के 1,122 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत तीन महीने में पहली बार एक दिन में एक हजार से अधिक मामले आए हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,81,173 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या एक हजार के नीचे चली गई थी लेकिन फरवरी के आखिरी हफ्ते से मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिली. अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में तीन और मरीजों (अहमदाबाद, सूरत एवं वडोदरा में एक-एक) की मौत हुई है जिससे राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,430 हो गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार को संक्रमण मुक्त हुए 775 लोगों को छुट्टी दी गई जिससे बीमारी से ठीक होने वाले की संख्या 2,71,433 हो गई जो कुल मामलों का 96.45 प्रतिशत है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारी ने बताया कि गुजरात में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,310 है जिनमें से 61 मरीज जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं. अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार को सूरत में सबसे अधिक 353 नए मामले आए. इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा और राजकोट में क्रमश: 271, 114 और 112 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
अधिकारी के मुताबिक बुधवार को राज्य में 67,734 लोगों का टीकाकरण हुआ. इसके साथ ही पहली और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 22,71,145 और 5,54,662 हो गई है.
हमें कोरोना की उभरती हुई 'दूसरी पीक' को तुरंत रोकना होगा : PM मोदी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं