पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों से गरीब आदमी परेशान है, इसे वापस लिया जाना चाहिए. पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है. हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें. पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा.
राहुल गांधी ने कहा, तेलंगाना के किसानों से धान की पूरी उपज खरीदें; टीआरएस का पलटवार
वहीं कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रही है, उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया. 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं. हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/9AewgmplEJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2022
कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं. जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी. 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं.
बता दें कि संसद में भी कांग्रेस के नेताओं सहित पूरा विपक्ष लगातार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं