विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2019

दिल्ली-लखनऊ तेजस के यात्रियों के लिए 25 लाख रुपये तक का नि:शुल्क रेल यात्रा बीमा

दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस भारतीय रेल की अनुषंगी आईआरसीटीसी द्वारा चलायी जाने वाली पहली ट्रेनें हैं.

Also Read in
दिल्ली-लखनऊ तेजस के यात्रियों के लिए 25 लाख रुपये तक का नि:शुल्क रेल यात्रा बीमा
आईआरसीटीसी की योजना के अनुसार, यह एक्सप्रेस सेवा अगले महीने से शुरू होगी.
नई दिल्ली:

आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपये प्रति यात्री के हिसाब से नि:शुल्क रेल यात्रा बीमा मिलेगा. आईआरसीटीसी की योजना के अनुसार, यह एक्सप्रेस सेवा अगले महीने से शुरू होगी. इसमें यात्रियों को उनके घर से सामान लाकर ट्रेन में रखने, आराम करने के लिए विशेष लाउंज जैसी सुविधाएं निश्चित शुल्क पर उपलब्ध होंगी. 

दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस भारतीय रेल की अनुषंगी आईआरसीटीसी द्वारा चलायी जाने वाली पहली ट्रेनें हैं. साथ ही कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन निजी ऑपरेटरों को सौंपने की दिशा में यह भारतीय रेलवे का परीक्षण भी होगा. 

अगले महीने से कुछ शताब्दी और तेजस ट्रेनों के किराए में मिलेगी 25 फीसदी तक की छूट

ट्रेन के संचालन से जुड़े दस्तावेज के अनुसार, ‘‘आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपये का नि:शुल्क यात्रा बीमा दिया जाएगा. इस ट्रेन के यात्रियों को लखनऊ जंक्शन पर प्रतीक्षालय और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक्जेक्यूटिव लाउंज और बैठकों के लिए लाउंज की सुविधा उपलब्ध होगी.'' 

...अगर ऐसा हुआ तो 50 फीसदी तक कम हो जाएगा 'तेजस' का किराया

इन ट्रेनों में कोई छूट, विशेष सुविधा या ड्यूटी पास लागू नहीं होगा. पांच साल से ज्यादा आयु के बच्चों के लिए पूरा किराया लगेगा. उसमें कहा गया है, ‘तत्काल कोटा की कोई सुविधा नहीं होगी. एक्जेक्यूटिव श्रेणी और एसी चेयर कार श्रेणी के प्रत्येक डिब्बे में पांच सीटे विदेशी पर्यटकों के लिए आरक्षित होंगी.'

VIDEO: सीसीटीवी कैमरों से लैस है तेजस एक्सप्रेस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejas Express, Free Insurance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com