विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन चलाने पर 4 रूसी नागरिक पुलिस हिरासत में

पुलिस ने बताया कि इन चारों ने अपने आप को इस्कॉन का सदस्य बताया है.

Also Read in
जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन चलाने पर 4 रूसी नागरिक पुलिस हिरासत में
फाइल फोटो
पुरी: ओडिशा पुलिस ने पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपर बिल्कुल स्पष्ट फोटो खींचने की उच्च क्षमता वाले कैमरे से लैस ड्रोन उड़ाने को लेकर गुरुवार को चार रूसी नागरिकों को हिरासत में लियाय. पुलिस ने बताया कि इन चारों ने अपने आप को इस्कॉन का सदस्य बताया है. उनमें तीन महिलाएं हैं. जिला प्रशासन ने 2104 में इस धर्मस्थल और उसके इर्द-गिर्द के क्षेत्र को ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया था.

यह भी पढ़ें - NGT ने किया साफ, अमरनाथ गुफा मंदिर को ‘साइलेंट जोन’ घोषित नहीं किया

सिंहद्वार थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंटरनेशनल सोसायटी फोर कृष्णा कंससनेस के ये चारों श्रद्धालु समीप के राधा वल्लभ मठ की छत से ड्रोन चला रहे थे. पुरी के पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी के अनुसार, पूछताछ करने के बाद चारों निजी बांड पर छोड़ दिये गये. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें ज्ञात नहीं था कि यह ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ है.

VIDEO: सीएम विजय रूपाणी बोले, गुजरात में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagannath Temple, Jagannath Temple Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com