विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2017

गुजरात : नन्हे शावक के पीछे गाड़ी दौड़ाकर वीडियो बनाने वाले चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

चारों को वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई.

गुजरात : नन्हे शावक के पीछे गाड़ी दौड़ाकर वीडियो बनाने वाले चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों की नींद खुली......
  • चारों आरोपी भावनगर के, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई
  • गीर जंगल के कांकिया कुंज इलाके में घटना को अंजाम दिया था
  • चारों को वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है
अहमदाबाद: शेर के बच्चे (नन्हे शावक) के पीछे गाड़ी दौड़ाकर उसे डराने और वीडियो बनाने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चारों आरोपी भावनगर के रहने वाले हैं. इन चारों ने गीर जंगल के कांकिया कुंज इलाके में इस घटना को अंजाम दिया था. चारों को वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई.

इस वीडियो के सामने आने के बाद गीर जंगल में बसने वाले बब्बर शेर की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया था. वीडियो में शेर के बच्चे के पीछे एक गाड़ी भाग रही थी. शेर के बच्चे को दौड़ा रही थी. करीब 1 मिनट के इस वीडियो में उसे तब तक दौड़ाया जाता है जब तक वह जंगल की झाड़ियों में नहीं छिप जाता. वीडियो लेते समय एक आवाज भी सुनाई देती है कि तेज भगाओ, उसे तेज दौड़ाओ, भले ही वो मर जाए. इस वायरल वीडियो के बाद वन विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और छानबीन शुरू की.

वैसे तो गुजरात का गीर वन्‍य जीव अभयारण्य जंगल के राजा यानी शेरों के लिए जाना जाता है. इस जगह की खास बात यह है कि यहां पर कभी भी शेरों को घूमते देखा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गीर के जंगल को सन 1969 में वन्य जीव अभयारण्य बनाया गया और 6 वर्षों बाद इसका 140.4 वर्ग किलोमीटर में विस्तार करके इसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित कर दिया गया. यह अभ्‍यारण्‍य अब लगभग 258.71 वर्ग किलोमीटर तक विस्तृत हो चुका है. वन्य जीवों को सरक्षंण प्रदान करने के प्रयास से अब शेरों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Gujarat, Babbar Lion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com