विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2011

FDI के मुद्दे पर तृणमूल ने सरकार को चेताया

तृणमूल ने इस अहम मुद्दे पर बिना पर्याप्त चर्चा के जल्दबाजी में फैसला लेने के किसी भी प्रयास के खिलाफ सरकार को चेतावनी दी।
नई दिल्ली: खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के मामले पर जारी गतिरोध के खत्म होने के बाद इस कदम का विरोध करने वाली संप्रग सरकार की प्रमुख सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को इस अहम मुद्दे पर बिना पर्याप्त चर्चा के जल्दबाजी में फैसला लेने के किसी भी प्रयास के खिलाफ सरकार को चेतावनी दी। तृणमूल कांग्रेस नेता और रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा, इस विधेयक को फिर से लाने के संबंध में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। यह एक अहम मुद्दा है और इस पर चर्चा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त चर्चा की गई होती तो इस समस्या को टाला जा सकता था। त्रिवेदी ने कहा, मैं समझता हूं कि इसमें कोई नुकसान नहीं है। मैं निजी रूप से मानता हूं कि यह सभी स्तरों पर प्रभावी संप्रेषण की कमी के कारण हुआ। रेल मंत्री ने कहा कि आधी से अधिक समस्या प्रभावी संवाद में कमी के कारण शुरू होती है। खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के फैसले को निलंबित करने के लिये रेलमंत्री ने प्रधानमंत्री को बधाई दी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एफडीआई, तृणमूल, केंद्र, FDI, Trinamool, Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com