सरकार ने आज उन खबरों का खंडन किया कि देश में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी के कारण 25 सितंबर से एक बार फिर से लॉक़डाउन की सिफारिश की गई है. PIB की तरफ से जारी एक पोस्ट में "फेक न्यूज" अलर्ट के साथ इस खबर का खंडन किया है. एक रिपोर्ट नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के नाम से ऑनलाइन माध्यम से साझा किया जा रहा था. साथ में एक स्क्रीनशॉट भी लगाया जा रहा था. जिसे एजेंसी के आदेश बताया जा रहा था.
स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ था, ""कोविड -19 के प्रसार और देश में मृत्यु दर में कमी लाने के लिए, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी योजना आयोग के साथ केंद्र सरकार को और सभी जिलो को आदेश देता है कि 25 सितंबर, आधी रात से शुरू होने वाले 46 दिनों के सख्त राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को फिर से लागू किया जाए. देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखना, इसलिए एनडीएमए मंत्रालय को "आदेश" के अनुसार योजना बनाने के लिए पूर्व सूचना जारी कर रहा है. दिनांक 10 सितंबर लिखा गया था"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रेस सूचना ब्यूरो ने इस वायरल खबर को फेक बताया है. PIB की तरफ से कहा गया है किनेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए एक आदेश का दावा है कि उसने सरकार को 25 सितंबर से देशव्यापी तालाबंदी फिर से लागू करने का निर्देश दिया है. पीआईबी की तरफ से तथ्य की जांच की गयी. यह आदेश नकली है. एनडीएमए ने इस तरह के आदेश को फिर से लागू करने के लिए आदेश जारी नहीं किया है.
बताते चले कि मार्च के महीने में भारत सरकार की तरफ से लॉकडाउन का ऐलान किया गया था. जिसके बाद देश भर में अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था. साथ ही कोरोना के संक्रमण में भी कोई कमी नहीं देखने को मिली थी.
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : लॉकडाउन में अकेलापन, असुरक्षा और अवसाद बढ़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं