विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2019

इस पार्टी में शामिल हुए BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव, सीएम खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

तेज बहादुर को बीएसएफ जवानों को परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी के बारे में शिकायत करते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद 2017 में बर्खास्त कर दिया गया था.

इस पार्टी में शामिल हुए BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव, सीएम खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव 2019 में तेज बहादुर यादव का वाराणसी सीट से नामांकन हुआ था रद्द
नई दिल्ली:

BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने रविवार को दुष्यंत चौटाला नीत जननायक जनता पार्टी (JJP) में शामिल होने के बाद कहा कि वह हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. तेज बहादुर को बीएसएफ जवानों को परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी के बारे में शिकायत करते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद 2017 में बर्खास्त कर दिया गया था. हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के निवासी यादव नई दिल्ली में दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में JJP में शामिल हुए. यादव ने कहा, "मैं JJP और दुष्यंत चौटाला का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे करनाल से मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिये नामित किया." 

वाराणसी से नामांकन रद्द होने पर BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर ने खटखटाया SC का दरवाजा

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी बड़ी समस्या है. तेज बहादुर ने कहा कि उनकी लड़ाई हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में तेज बहादुर को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया था लेकिन चुनाव आयोग ने यह कहते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया था कि उन्होंने मांगी गई पूरी जानकारी नहीं दी. इस बीच जजपा ने विधानसभा चुनाव के लिये रविवार देर शाम 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. 

तेज बहादुर यादव बोले, मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए BJP अपना रही तानाशाही रवैैया, लेकिन...

पार्टी ने 13 सितंबर को अपनी पहली सूची में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इन सात उम्मीदवारों में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक शामिल हैं. हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये 21 अक्टूबर को मतदान होना है. 

Video: वाराणसी से गठबंधन उम्मीदवार तेज बहादुर यादव का रद्द हुआ पर्चा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Bahadur Yadav, Jannayak Janta Party, Haryana Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com