Uttrakhand Earthquake News : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शनिवार की सुबह उत्तराखंड ( Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र Joshimath, Uttarakhand, India से 31 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम (WSW) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:58 बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया. भूकंप के झटकों से दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल गए.
गुरुवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटना ने भी उत्तराखंड में कोहराम मचाया है. ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर बारिश की वजह से भूस्खलन तेज हो गया है. नेशनल हाई-वे पर कई जगहों पर पत्थर गिरे हैं. इसकी वजह से जहां-तहां वाहन खड़े हैं. रास्ता अवरुद्ध है. सड़क से गुजर रहे कई वाहनों पर भी बड़े-बड़े पत्थर गिरे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड़ में तेज बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ है. वहां हाईवे पर लंबा जाम लग गया. प्रशासन ने इस रूट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. वहां बादल फटने की घटना से नुकसान हुआ है.
उत्तराखंड में इस साल पिथौरागढ़ और हिमाचल के किन्नौर समेत कई इलाकों भूकंप के झटके आए हैं. हालांकि इनमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन भूगर्भ विज्ञानियों का कहना है कि इस साल उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन (Himachal Pradesh Landslide) की बड़े पैमाने पर घटनाएं हुई हैं. इसमें काफी संख्या में लोग मारे गए हैं. शिमला में भी भूस्खलन की घटनाएं अगस्त माह में हुई हैं. बारिश में यहां लैंडस्लाइड (Uttrakhand Landslide) होता है, लेकिन इस बार इनकी संख्या काफी ज्यादा होना चिंता पैदा करता है.
भूकंप के झटके निम्नलिखित इलाकों में महसूस किए गए:
क्या आप इसी क्षेत्र में रहते हैं, क्या आपने भूकंप के झटके महसूस किए? अपना अनुभव बांटने के लिए कमेंट बॉक्स का प्रयोग करें, या अपने फोटो और वीडियो @ndtvindia पर ट्वीट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं