विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2017

जम्मू-कश्मीर में डीएसपी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 3 लोग और गिरफ्तार, एसपी का तबादला

जम्मू-कश्मीर में पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने के एक दिन बाद प्रदेश पुलिस ने क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी का तबादला कर दिया गया.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर में डीएसपी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 3 लोग और गिरफ्तार, एसपी का तबादला
पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी
  • भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
  • पूरे कश्मीर में हो रही है घटना की निंदा
  • सज्जाद खालिद भट के तबादले का आदेश दिए
श्रीनगर: श्रीनगर में भीड़ के द्वारा डीएसपी मोहम्मद अय्यूब पंडित की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में कथित तौर पर संलिप्त तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने दी है. पुलिस महानिरीक्षक एसपी वैद ने कहा, इस मामले में हमने 12 लोगों की पहचान की है और इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शुक्रवार को डीजीपी ने कहा था कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य की पहचान की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस कृत्य में शामिल लोगों को नहीं बख्शने का संकल्प लिया है.

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस का यह संकल्प है कि हम इन दुष्टों को बख्शने नहीं वाले. डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने कहा, जांच पूरी हो लेने दीजिए. तभी हम कह पाएंगे कि क्या हुआ है.

वहीं इस हत्या के एक दिन बाद प्रदेश पुलिस ने क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी का तबादला कर दिया गया. उनके ही क्षेत्र में यह घटना हुई है. देर रात जारी आदेश में, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद ने उत्तरी कश्मीर के पुलिस अधीक्षक सज्जाद खालिद भट के तबादले का आदेश दिए. गुरुवार की रात को नौहट्टा में पीट-पीट हत्या करने की घटना हुई थी जो उत्तरी कश्मीर के पुलिस अधीक्षक के अधिकार क्षेत्र में आता है.

भट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी हैं. उन्हें पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है. आदेश के मुताबिक, श्रीनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात शह) सज्जाद अहमद शाह उत्तरी कश्मीर के एसपी के कामकाज को देखेंगे. पंडित को यहां की जामा मस्जिद के बाहर भीड़ ने निर्वसत्र करके उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, जिससे समूचे कश्मीर में रोष उत्पन्न हुआ और सभी तबकों ने इसकी निंदा की.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Mohammad Ayub Pandith, Sajjad Khalid Bhat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com