विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2022

दिल्ली में आज आ सकते हैं कोविड के 17,000 नए मामले: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली वासी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हैं तो कोरोना की लहर पर समय रहते काबू पाया जा सकता है. कल दिल्ली में कोरोना के 15,097 नए मामले सामने आए थे. यह 8 मई, 2021 के बाद का सर्वाधिक आंकड़ा है.

दिल्ली में आज आ सकते हैं कोविड के 17,000 नए मामले: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अस्पतालों में पहले के मुकाबले 6 गुना पेशेंट कम हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कोरोना वायरस (Coronavirus) के लगभग 17,000 नए मामले सामने आने की संभावना है. मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछले साल 8 मई के बाद यह सर्वाधिक आंकड़ा होगा.  उन्होंने कहा कि आज के आंकड़े में पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी रहने की आशंका है.

जैन ने बताया कि अभी तक माइल्ड सिम्प्टम्स ही सामने आ रहे हैं लेकिन सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि अब होम आइसोलेशन 7 दिन कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अगर 3 दिन तक सिम्टम्स ना दिखे तो दोबारा टेस्ट करवाने की ज़रूरत नहीं है.

जैन ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि ओमिक्रोन लहर को देखते हुए जो पाबंदियां लगाई गई हैं, वो ज़रूरी थीं क्योंकि बाद में पछताने से अच्छा है सख्ती बरतना. उन्होंने बताया कि कंस्ट्रक्शन बन्द नही किया गया है.

'आकस्मिक योजना के साथ तैयार रहें': गृह सचिव ने दिल्‍ली-NCR के अफसरों के साथ बैठक कर की कोविड हालात की समीक्षा

जैन ने बताया कि पहले के मुकाबले 6 गुना पेशेंट कम हैं. इसे माइल्ड कहेंगे या नहीं ये एक्सपर्ट ही बताएंगे लेकिन अस्पतालों में कम मरीज़ हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना से जो इफेक्टेड हो रहे हैं, वो हेल्थ वर्कर भी अब 7 दिन में  काम पर लौट आएंगे. हम सभी को एक साथ काम पर नहीं लगाते, इसलिए कोरोना के इलाज में दिक्कत नहीं आएगी.

जैन ने कहा कि दिल्ली में भले ही 30 हज़ार से ज्यादा ऐक्टिव केसे हैं लेकिन उनमें से मात्र 24 ही वेंटिलेटर पर हैं. जैन ने कहा कि लोकनायक अस्पताल में 30 गर्भवती महिलाएं कोविड पॉजिटिव हैं लेकिन उनमें कोई सिम्टम्स नही हैं. अस्पतालों में कहा जा सकता है को मोरबिट वाले ज्यादा लोग एडमिट हुए हैं.

दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 15 हज़ार से ज्यादा नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 15% के पार

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली वासी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हैं तो कोरोना की लहर पर समय रहते काबू पाया जा सकता है. कल दिल्ली में कोरोना के 15,097 नए मामले सामने आए थे. यह 8 मई, 2021 के बाद का सर्वाधिक आंकड़ा है. यह एक दिन पहले आए नए मामलों से 41.5 फीसदी ज्यादा भी है.

वीडियो: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15000 से ज्यादा मिले मरीज, 6 की मौत

लेखक के बारे में
img
शरद शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Corona Cases Today, Delhi Covid 19 Cases, Delhi Health Minister Satyendra Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com