कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित किए जा रहे भूमिपूजन कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था. हालांकि सूत्रों की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि वे वहां नहीं जा रहे थे. शाह 22 जुलाई को बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) से मिले थे. इस दौरान शाह के साथ बीजेपी महासचिव भूपेन्द्र यादव भी थे.
अमित शाह ने शनिवार को आईसीसीआर के एक वेबीनार में हिस्सा लिया था. लोकमान्य तिलक की सौंवी पुण्यतिथि पर आयोजित इस वेबीनार में विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे. इससे पहले बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे इसमें गए थे या वीडियो कॉन्फ़्रेंस से हिस्सा लिया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देश में जारी कोरोना संकट के बीच गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. अमित शाह ने ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.' अमित शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अमित शाह ने शनिवार को आईसीसीआर के एक वेबीनार में हिस्सा लिया था.
अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने की खबरों के बाद देश के कई नेताओं और उनके समर्थकों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 'अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है. कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है. आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है.'
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गृह मंत्री अमित शाह के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'केंद्रीय गृह मंत्री श्री के बारे में सुना. अमित शाह जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना. मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं!'
असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आपकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है कि 'गृह मंत्री अमित शाह जी, ईश्वर आपको शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और आप पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुट जाएं. हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं!'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं