विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,55,560 हो गए, जिनमें से 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 333 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई. आंकड़ों के अनुसार अभी तक 96,06,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. देश में लगातार 15 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है. अभी कुल 3,03,639 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.02 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 दिसम्बर तक 16,20,98,329 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,00,134 नमूनों की जांच रविवार को की गई. आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 333 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 98, पश्चिम बंगाल के 40, केरल के 30 और दिल्ली के 26 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसा देश में वायरस से अभी तक कुल 1,45,810 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 48,746 , कर्नाटक के 12,009 ,तमिलनाडु के 11,983 , दिल्ली के 10,277 , पश्चिम बंगाल के 9,360 , उत्तर प्रदेश के 8,196 , आंध्र प्रदेश के 7,076 और पंजाब के 5,201 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com