Coronavirus India Updates: देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 29,398 नये मामले सामने आने से शुक्रवार की सुबह तक कुल संक्रमितों की संख्या 97,96,769 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,398 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 414 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से देश में अब तक कुल 1,42,186 लोगों की जान जा चुकी है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में 37,528 मरीज ठीक भी हुए हैं. इस समय देश में 3,63,749 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट 94.83 प्रतिशत पर चल रहा है. पॉजिटिविटी रेट 3.36 फीसदी है, वहीं, डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है. 10 दिसंबर को 8,72,497 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 15,16,32,223 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus