Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और दैनिक मृत संख्या इस माह में तीसरी बार 100 से नीचे रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 78 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,996 हो गई है. इस महामारी से होने वाली मृत्यु के दैनिक आंकड़ों में यह संख्या पिछले नौ महीने में सबसे कम है. कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है. देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,22,601 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 97.20 प्रतिशत हो गई है. देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम रही. इस समय 1,48,766 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus