विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में मंगलवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामले एक बार फिर 10,000 से कम दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 9,121 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ देश में संक्रमण के मामलों की कुल तादाद 1,09,25,710  हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटे में वायरस की वजह से 81 मरीज़ों की जान चली गई है. देश में अब तक COVID-19 से 1,55,813 मौतें हुई हैं.

भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक  करीब 11 करोड़ लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस करीब 24 लाख संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया में चार करोड़ चार करोड़ से अधिक एक्टिव केस हैं और छह करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com