Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 10,229 नए मामले सामने आए हैं. कल के मुकाबले यह 9.2 प्रतिशत कम हैं. इस दौरान कोरोना के कारण 125 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 34,447,536 हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11,926 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 33,849,785 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं कोरोना से अब तक 463,655 लोगों की मौत हो चुकी है.
देश में पिछले 24 घंटे में 30,20,119 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. इसके बाद अब तक कुल 1,12,34,30,478 वैक्सीन लगाई गई है. कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 1,34,096 है जो कि पिछले 523 दिनों में सबसे कम है. रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत है जो कि पिछले मार्च से सबसे ज्यादा है. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.12 प्रतिशत है जो कि पिछले 42 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत है जो कि पिछले 52 दिनों से 0.99 प्रतिशत है.