विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,67,059 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना के मामलों में करीब 20 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है. कल देश में कोरोना के 2.09 मामले सामने आए थे. वहीं देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,192 मौतें दर्ज की गई हैं. इसमें केरल में हुई 638 मौतों का बैकलॉग भी जोड़ा गया है. देश में दैनिक मामलों के घटने और ठीक हो रहे मरीजों की बढ़ती संख्‍या के चलते सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है. देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं. कल देश में 18.31 लाख सक्रिय मामले थे. वहीं सक्रिय मामले कुल मामलों का 4.20 फीसद हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या 2,54,076 दर्ज की गई है, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,92,30,198 हो गई है. देश में कोरोना के मामले घटने के साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.69 फीसद रह गई है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 15.25 फीसद है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Omicron, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com