मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने तंज कसते हुए कांग्रेस पार्टी को ट्विटर पार्टी करार दिया और कहा कि इसके नेता ट्विटर-ट्विटर खेलते रहते हैं. खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट के कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटेल का पार्टी में स्वागत करते हुए चौहान ने कहा, 'कांग्रेस इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गई है. इसके नेता ट्विटर-ट्विटर खेलते रहते हैं.' पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चौहान ने आरोप लगाया, 'राहुल भारत की बात नहीं, चीन की बात करते हैं. उनको सपने में भी मोदी जी दिखते हैं.'
अब BJP ने गिनवाईं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बीते 6 महीने की 'उपलब्धियां'
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
प्रदेश में पिछली कमलनाथ सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'सरकार में थे तो प्रदेश की दुर्गति कर दी. कांग्रेस में हताशा का माहौल है. यहां (मप्र) भी एक ही आदमी सब कुछ है, दिल्ली में एक ही परिवार. यहां पहले सीएम, फिर प्रदेश अध्यक्ष, सब एक ही आदमी है.' मुख्यमंत्री ने कहा, 'मांधाता में विकास का काम भाजपा ने किया. 15 माह में कोई काम नहीं हुआ.'
इस अवसर पर पटेल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा, 'क्योंकि मेरा मानना है कि केवल भाजपा ही मेरे क्षेत्र और प्रदेश का विकास करेगी.' इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर भगवा दुपट्टा पहनाकर पटेल का भाजपा में भाजपा में स्वागत किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं