विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2011

हेडली सहित 9 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दायर आरोप पत्र में एलईटी के संस्थापक हाफिज सईद सहित सात अन्य नाम शामिल हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2008 के मुम्बई हमले में कथित भूमिका के लिए पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली और आईएसआई के दो अधिकारियों सहित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र पेश किया। पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दायर आरोप पत्र में एलईटी के संस्थापक हाफिज सईद सहित सात अन्य नाम शामिल हैं। इन आरोपों के सम्बंध में अदालत अगले महीने निर्णय लेगी। अमेरिका के एक स्थानीय न्यायालय में हेडली के मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसने अधिकारियों के साथ समझौता किया था जिसके तहत उसे भारत सहित किसी भी अन्य देश में उसे प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता। इस आरोप पत्र में मुम्बई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लखवी, अल कायदा सदस्य इलियास कश्मीरी, हेडली के साथी तहव्वुर राणा, मेजर इकबाल और मेजर समीर के नाम शामिल हैं। दोनों मेजर आईएसआई के सदस्य बताए जा रहे हैं। मुम्बई हमले से सम्बद्ध मामले में लखवी की पाकिस्तान की एक अदालत में सुनवाई चल रही है। आरोप पत्र में दावा किया गया था कि इन लोगों ने भारत में चुनिंदा स्थानों पर हमले के लिए 'कराची प्रॉजेक्ट' के नाम से षडयंत्र रचा। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि यह साजिश आईएसआई के इशारे पर रची गई थी। सूत्रों के अनुसार हेडली का प्रत्यर्पण न होने से अदालत में मामले की सुनवाई का कोई महत्व नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हेडली, आरोप पत्र
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com